Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsContractor Abandons Road Widening Work in Faridpur Villagers Protest
सड़क चौड़ीकरण का काम अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, हंगामा

सड़क चौड़ीकरण का काम अधूरा छोड़ भागा ठेकेदार, हंगामा

संक्षेप:

Bareily News - फरीदपुर में पीएमजीएसबाई योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण का काम ठेकेदार अधूरा छोड़कर चला गया। ग्रामीणों ने हंगामा कर एसडीएम को ज्ञापन दिया, जिन्होंने निर्माण पूरा करने का भरोसा दिलाया। ठेकेदार ने पेड़ कटवाने के बाद काम रोक दिया है। विधायक ने भी एक्सईएन को काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Dec 06, 2025 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

फरीदपुर। पीएमजीएसबाई योजना के तहत कराए जा रहे सड़क चौडीकरण के काम को अधूरा छोड़कर ठेकेदार निर्माण सामग्री भरकर ले गया। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया। एसडीएम ने निर्माण पूरा करने का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत फरीदपुर क्षेत्र में खानपुर से मडिया भगवंतपुर तक चार किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण के लिए बजट जारी किया गया था। ठेकेदार ने सड़क चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर के पेड़ कटवा दिए। खानपुर से शाहपुर बनियान तक तीन किलोमीटर चौड़ीकरण का काम पूरा कर दिया। इसके बाद काम अधूरा छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को ठेकेदार निर्माण सामग्री को ट्रैक्टर ट्रालियों में भरने पहुंचा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उसने निर्माण करने से इनकार कर दिया। इसी दौरान गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। इसके बाद ग्रामीण एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर बची हुई सड़क का निर्माण पूरा करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर सड़क का निर्माण जल्द पूरा नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस मामले में विधायक डॉ़ श्याम बिहारी लाल ने बताया कि एक्सईएन को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने जल्द काम पूरा कराने का भरोसा दिया है।