Bareily News: तहसील के गांवों में कच्चे मकान दीवार और खपरैल गिरे
Bareily News: बहेड़ी,संवाददाता। पिछले दिनों से हो रही बारिश से तहसील के कच्चे मकान गिर गए। खपरैल गिरने से एक महिला घायल हो गई। एक मकान की दीवार ढह गई। एसडीएम ने सभ

Bareily News: पद्मी गांव की खबर में फोटो संख्या 09,10 है बहेड़ी, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश से तहसील के कच्चे मकान गिर गए। खपरैल गिरने से एक महिला घायल हो गई। एक मकान की दीवार ढह गई। एसडीएम ने सभी जगह टीमें भेजकर नुकसान का जायजा लिया और उनके मुआवजे के लिए नुकसान का आंकलन करवाया।तहसील के पद्मी गांव में 55 वर्षीय महिला के ऊपर खपरैल गिर गया। महिला खपरैल के मलवे में दब गई। ग्रामीणों ने उसे मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। महिला के पुत्र सोनू के मुताबिक घटना के समय उसकी माता चारपाई निकाल रही थी।
मुंडिया जागीर में मोहम्मद अख्तर पुत्र लतीफ का कच्चा मकान ढह गया। लेखपाल ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया और ग्रामीणों को उचित मदद करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पिपरा नानकार में जासम खां पुत्र दफेदर खां के कच्चे मकान की दीवार गिर गई। यहां किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लेखपालों को मोके पर मुआयना करने के लिए भेजा है। नुकसान का जायजा लेकर उन्हें मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। राहत कार्य के लिए। मौके पर टीमों को भेजा गया है। ग्राम गरगईया में नाला बंद हो जाने से जलभराव की समस्या हो गई थी। एसडीएम गोपाल शर्मा के निर्देश पर तहसील की टीम ने मौके पर जाकर जीसीबी से नाले की सफाई करवाकर पानी की निकासी का रास्ता साफ किया। जल निकासी होने से जलभराव की समस्या दूर हो गई।


