भाखड़ा नदी के सिंधौली नरखेड़ा घाट पर शीघ्र बनेगा पुल
Bareily News - भाखड़ा नदी के सिंधौली नरखेड़ा घाट पर शीघ्र ही पुल बनेगा। शासन ने पुल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। पुल निर्माण से

मीरगंज। भाखड़ा नदी के सिंधौली नरखेड़ा घाट पर जल्द ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। शासन पुलिस निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इसी माह के अंत तक शासन से बजट भी जारी हो जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इस पुल के निर्माण से क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के लोगों को फायदा होगा। मीरगंज में भाखड़ा नदी के सिंधौली नरखेड़ा घाट और दोजोड़ा नदी के दिवना फतेहगंज पश्चिमी घाट पर पुल निर्माण के प्रस्ताव शासन में काफी दिनों से लंबित थे। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया कि घाट पर 14.82 करोड़ की लागत से पुल निर्माण के लिए शासन ने रविवार को मंजूरी दे दी है।
इसी माह में धनराशि जारी हो जाएगी। सेतु निगम ने सिंधौली नरखेड़ा घाट पर 84.88 मीटर लंबे पुल निर्माण के लिए 1592.62 लाख रुपयों का प्रस्ताव 2024 में शासन को भेजा था। हिन्दुस्तान ने 17 नवंबर को घाट पर पुल निर्माण के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर पुल निर्माण शीघ्र कराने की मांग की थी। पुल बनने से नरखेड़ा, सुकली, मिर्जापुर, रेतीपुरा, मंडवा वंशीपुर, आनंदपुर आदि 25 गांवों के एक लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा। इन गांवों के लोगों की तहसील मुख्यालय व ब्लाक मुख्यालय से दूरी कम हो जाएगी। अभी ग्रामीण को मिर्जापुर, धनेटा क्रासिंग होते हुए लंबी दूरी तय करके तहसील मुख्यालय जाना पड़ता है। नरखेड़ा के ग्रामीण हर साल घाट पर बारिश का मौसम खत्म होने पर लकड़ी की पटरी बनाते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




