ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबाइक से लखनऊ जा रहा सिपाही बदायूं-दिल्ली मार्ग पर हादसे का शिकार

बाइक से लखनऊ जा रहा सिपाही बदायूं-दिल्ली मार्ग पर हादसे का शिकार

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मुजरिया चौराहे पर खोदकर डाले गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार सिपाही हादसे का शिकार हो गया। सिपाही बुलंदशह्रर से बाइक से लखनऊ जा रहा था। जहां वह नाका चौराहे थाने में तैनात...

बाइक से लखनऊ जा रहा सिपाही बदायूं-दिल्ली मार्ग पर हादसे का शिकार
हिन्दुस्तान टीम,बदायूं।Fri, 20 Mar 2020 02:29 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मुजरिया चौराहे पर खोदकर डाले गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार सिपाही हादसे का शिकार हो गया। सिपाही बुलंदशह्रर से बाइक से लखनऊ जा रहा था। जहां वह नाका चौराहे थाने में तैनात था।
 

दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मुजरिया चौराहे पर खोदकर डाले गए गड्ढे में गिरकर बाइक सवार सिपाही हादसे का शिकार हो गया। सिपाही बुलंदशहर से बाइक से लखनऊ जा रहा था। जहां वह नाका चौराहे थाने में तैनात था। हादसे की खबर मिलते ही परिवारजन रोती बिलखते पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हादसे के पीछे हाईवे पर ठेकेदार की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

सौरभ चौधरी पुत्र रामराज 23 वर्ष निवासी शिवनगर दुसारी पोस्ट जखेता थाना शिकारपुर जनपद बुलन्दशह सिपाही के पद पर लखनऊ जनपद के थाना नाका मे तैनात थे। सौरभ तीन दिन की छुट्टी बिताकर वापस ड्यूटी पर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे पर मुजरिया चौराहे पर पहुंचे तभी सड़क पर खोदकर डाले गए गड्ढे में सिपाही बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। जिससे सड़क पर पड़ा पत्थर पर सिपाही का हेलमेट जा लगा। जिससे हेलमेट फट गया और सिपाही के सिर में चोट आई। उसे तत्काल बिल्सी सीएचसी ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों की माने तो हाईवे पर निर्माणाधीन कार्य को ठेकेदार ने मुजरिया चौराहे पर गड्ढा करके छोड दिया। जिसमे बाइक अनियंत्रित होकर टकराई। हादसे के बाद सिपाही के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद सौरभ के घरवाले रेाते बिलखते अस्पताल पहुंचे। सौरभ 2019बैच का सिपाही भर्ती था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें