पशु चराने को लेकर मारपीट

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरसेर। गांव बराथानपुर में पशुओं को चराने को लेकर मारपीट हो गई, इस मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पशु चराने को लेकर मारपीट

बरसेर।गांव बराथानपुर के रूपसिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पशुओं के लिए चारा बोया है, वहीं अरबी की फ़सल खड़ी है। सोमवार को गांव के ही चरन सिंह, भारत सिंह, अजब सिंह तथा उमेश ने अपने पशुओं को चारे व अरबी की फसल में चरने को छोड़ दिया। आरोप है कि बेटे ने पशुओं को खेत से निकाल दिया। इससे खफा होकर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी, जब बेटे ने शिकायत की तो किसान से भी गाली-गलौज की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।