श्मशान घाट में घुसा नाले का गंदा पानी, सीएम पोर्टल पर शिकायत

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

शीशगढ़ नगर पंचायत के बहेड़ी बस अड्डे पर श्मशान घाट के पास हाल ही में सीसी रोड का निर्माण किया गया है। लेकिन दोनों साइड में बने नालों से गंदा पानी श्मशान घाट में पहुंच रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। प्रदीप माली ने सीएम पोर्टल पर शिकायत की है।

श्मशान घाट में घुसा नाले का गंदा पानी, सीएम पोर्टल पर शिकायत

शीशगढ़। शीशगढ़ नगर पंचायत में बहेड़ी बस अड्डे पर बने श्मशान घाट पर कुछ दिनों पहले सीसी रोड का निर्माण कराया गया है। रोड की दोनों साइड में नाले का भी निर्माण किया है जिसमें से गंदा पानी श्मशान घाट के अंदर पहुंच रहा है। कस्बे के लोगों ने इसे लेकर नाराजगी जताई है। कस्बा के प्रदीप माली ने सीएम पोर्टल एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को लिखित शिकायत देकर समस्या का निदान करने की मांग की है। अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने बताया सीसी रोड निर्माण करने वाले जेई को बताया गया है। अगर नाले से रिसाव होगा तो उसको सही कराया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।