आंवला सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 शिकायतें दर्ज
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 67 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से सिर्फ 8 का निस्तारण हुआ। अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एडीएम पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में राजस्व, पुलिस और विकास विभाग से कई शिकायतें आईं। अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जवाब देना होगा।

तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में दर्ज हुईं 67 शिकायतों में से मौके पर केवल आठ का निस्तारण हुआ। गैर हाजिर अफसरों का स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एडीएम ई पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में हुए दिवस में सर्वाधिक 26 मामले राजस्व, पुलिस से 22, विकास विभाग से 12, समाज कल्याण से दो, शिक्षा से एक और अन्य विभागों से पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। इस मौके पर अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को एडीएम प्रशासन ने निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। सभी को तीन दिन के अंदर जवाब देना होगा। एसडीएम विदुषी सिंह, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, नायब तहसीलदार रजनीश सक्सेना आदि दिवस में मौजूद रहे।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन और एसडीएम ने गांव तिगरा खानपुर में पुनर्जीवित आईजीआरएस का परीक्षण एवं निस्तारण किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


