Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCompensation Delays in Bareilly s Ring Road Project 54 Crore Distribution Issues
खोजे नहीं मिल रहे दो भू-स्वामी, कैसे जारी हो मुआवजा

खोजे नहीं मिल रहे दो भू-स्वामी, कैसे जारी हो मुआवजा

संक्षेप:

Bareily News - बरेली के धंतिया गांव में आउटर रिंग रोड के लिए 54 करोड़ रुपये का मुआवजा बांटा जाना है। इसमें से लगभग 51 करोड़ रुपये बांट दिए गए हैं, लेकिन दो लोग अभी तक अपना मुआवजा लेने नहीं आए हैं। इसके चलते गांव में 100 प्रतिशत अवार्ड नहीं हो पा रहा है। विभाग इन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

Mon, 3 Nov 2025 04:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली, मुख्य संवाददाता। आउटर रिंग रोड की शुरुआत धंतिया गांव से होनी है। इस गांव में 54 करोड़ का मुआवजा बांटा जाना है। करीब 51 करोड़ का मुआवजा बंट चुका है। दो लोग अभी तक अपना पैसा लेने नहीं आये हैं। इनको करीब तीन करोड़ रुपये दिए जाने हैं। इसके चलते धंतिया में 100 फीसदी अवार्ड नहीं हो पा रहा है। धंतिया से रजऊ परसपुर तक 29.920 किमी लंबे रिंग रोड का निर्माण होना है। धंतिया गांव में लगभग 54 करोड रुपये का मुआवजा स्वीकृत हुआ है। इसमें से सिर्फ दो लोगों को छोड़कर सभी का मुआवजा वितरित किया जा चुका है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीतू अग्रवाल पुत्री स्व राजकुमार अग्रवाल का 2 खसरों का 1.60 करोड़ रुपया और तनु अग्रवाल का करीब 1.50 करोड़ रुपया अभी भी अवार्ड नहीं हुआ है। इन दोनों भूस्वामियों का पता ही नहीं चल पा रहा है। इन लोगों ने अपना मुआवजा लेने के लिए किसी तरीके का कोई संपर्क भी नहीं किया है। इसके चलते धंतिया गांव का 100 फ़ीसदी अवार्ड नहीं हो पा रहा है। अंदरखाने विभाग इन दोनों का पता निकालने का प्रयास भी कर रहा है। कुछ सामाजिक संगठनों से भी संपर्क साधा गया मगर अभी तक इन लोगों के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।