ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशधनतेरस पर सोम प्रदोष का संयोग, राशि से खरीदारी में लाभ

धनतेरस पर सोम प्रदोष का संयोग, राशि से खरीदारी में लाभ

दिवाली के पहले आने वाला धनतेरस पर्व इस साल बहुत भाग्यशाली माना जा रहा है। 5 नवंबर को धनतेरस पर सोमवार को हस्तनक्षत्र, सोम प्रदोष का संयोग है। बालाजी ज्योतिष संस्थान के पंडित राजीव शर्मा बताते है कि...

धनतेरस पर सोम प्रदोष का संयोग, राशि से खरीदारी में लाभ
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 04 Nov 2018 06:55 AM
ऐप पर पढ़ें

दिवाली के पहले आने वाला धनतेरस पर्व इस साल बहुत भाग्यशाली माना जा रहा है। 5 नवंबर को धनतेरस पर सोमवार को हस्तनक्षत्र, सोम प्रदोष का संयोग है। बालाजी ज्योतिष संस्थान के पंडित राजीव शर्मा बताते है कि राशि के अनुसार खरीदारी करना शुभ होगा। धनतेरस पर खरीदारी की परंपरा है। अगर राशियों के हिसाब से धनतेरस पर खरीददारी करेंगे तो घर में धन-संपत्ति की कमी नहीं होगी।

राशि अनुसार करें खरीदारी

मेष राशि - चांदी के बर्तन एवं इलेक्ट्रानिक सामान खरीदना लाभदायक रहेगा।

व्रष राशि - चमकीले वस्त्र चांदी अथवा ताबें के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि - सोने के आभूषण, केसर, वाहन, खरीदना शुभ रहेगा।

कर्क राशि - चांदी के आभूषण, सिक्के एवं घरेलू इलैक्ट्रिक सामान खरीदना उत्तम रहेगा।

सिंह राशि - ताबें, कांसे के बर्तन,कपड़े एवं सोने की कोई चीज खरीदना शुभ रहेगा।

कन्या राशि - गणेश जी की मरगज की मूर्ति, चांदी का सामान अथवा रसोई का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

तुला राशि - सौन्दर्य का सामान, चांदी के बर्तन, सिक्के या सोने का सामान, अथवा सजावटी सामान खरीदना शुभ फलदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि - इलैक्ट्राॅनिक उपकरण सोने के आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

धनु राशि - सुगंधित सामान, सोने के सिक्के, आभूषण अथवा सोने का सामान खरीदना शुभ रहेगा।

मकर राशि - वाहन, कपड़े, चांदी के बर्तन, आभूषण खरीदना शुभ रहेगा।

कुंभ राशि - प्रसाधन के सामान, दो पहिया वाहन, सौन्दर्य प्रसाधन का सामान खरीदना शुभ होगा।

मीन राशि - चांदी के सिक्के, सोना, चांदी के बर्तन एवं इलैक्ट्रानिक उपकरण खरीदना लाभदायक रहेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें