बच्चों ने अंधेर नगरी चौपट राजा का किया मंचन
शहर के डोहरा रोड स्थित श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी स्कूल में समर कैंप का रंगारंग समापन हुआ। बच्चों ने योग, जिम्नास्टिक्स, एरोबिक्स और मार्शल आर्ट्स के करतब दिखाए। छात्रों ने फ्रेंच में बातचीत की और नाटक 'अंधेर नगरी चौपट राजा' में बेहतरीन अभिनय किया। प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बच्चों की सराहना की।

शहर के डोहरा रोड स्थित श्री गुलाबराय मॉन्टेसरी स्कूल में शुक्रवार को समर कैंप का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने समर कैंप के दौरान सीखी गई विभिन्न कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने योग, जिम्नास्टिक्स, एरोबिक्स और मार्शल आर्ट्स के हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कैंप के मुख्य आकर्षणों में छात्रों द्वारा फ्रेंच भाषा में की गई बातचीत रही, जिसने हर किसी को प्रभावित किया। इसके अलावा बच्चों ने लद्यु नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा के जरिए अपनी बेहतरीन अभिनय क्षमता दिखाई। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली एवं निदेशिका रिद्धि अग्रवाल ने अपने आशीर्वचन में बच्चों के हुनर की जमकर सराहना की।
प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने समर कैंप की सफलता के लिए बधाई दी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


