हर विधानसभा क्षेत्र में कराए जाए सामूहिक विवाह

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - शादी अनुदान योजना के तहत सामूहिक विवाह के लिए जनप्रतिनिधियों ने बैठक की। इस योजना ने लोगों में विश्वास बढ़ाया है। समाज कल्याण विभाग ने बताया कि अब तक छह हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं और 1285 पात्र परिवारों को लाभ दिया जाएगा।

हर विधानसभा क्षेत्र में कराए जाए सामूहिक विवाह

शादी अनुदान योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने डीएम और अन्य अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की इस योजना ने लोगों में काफी विश्वास पैदा किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस तरह के सामूहिक विवाह कार्यक्रम हर विधानसभा क्षेत्र में कराए जांए। इन विवाहों का लक्ष्य बढ़ाया जाए। समाज कल्याण विभाग से मौजूद अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सामूहिक विवाह के लिए अब तक छह हजार आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि 2367 लाभार्थियों का लक्ष्य मिला है। जिसमें 1183 लाभार्थियों का बजट मिल चुका है। शेष का बजट जल्दी मिल जाएगा। जबकि आवेदन अभी सिर्फ 789 ही प्राप्त हुए हैं。

1285 पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

समाज कल्याण विभाग की तरफ से आंकड़ा जारी करते हुए कहा गया कि 1285 पात्र परिवारों को लाभ दिया जाना है। इनमें 672 अनुसूचित जाति और 613 सामान्य वर्ग के लाभार्थी शामिल है। सामान्य वर्ग की 153 कन्याओं के विवाह के लिए धनराशि जारी की जा चुकी है। बैठक में नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्य, बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शादी अनुदान योजना का क्या उद्देश्य है?
शादी अनुदान योजना का उद्देश्य सामूहिक विवाह कराना और पात्र परिवारों को लाभ प्रदान करना है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।