हवाओं से बढ़ी ठंड, शाम होते ही छाई कोहरे की चादर
Bareily News - मौसम का मिजाजहवाओं से बढ़ी ठंड, शाम होते ही छाई कोहरे की चादरहवाओं से बढ़ी ठंड, शाम होते ही छाई कोहरे की चादरहवाओं से बढ़ी ठंड, शाम होते ही छाई कोहरे

बरेली। हवाओं से ठंड का असर और बढ़ता जा रहा है। दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को दिन में हल्की धूप के बाद शाम होते ही कोहरे की चादर छाने लगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिन तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव होगा। हालांकि तापमान में अधिक बदलाव नहीं होगा। उसके बाद मौसम में ठंड का असर बढ़ सकता है। सोमवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली। एक दिन पहले कोहरे का असर अधिक रहा लेकिन सोमवार को इसमें कमी आ गई। धूप से दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ।
शाम होने के साथ कोहरा छाने लगा और तापमान में तेजी से गिरावट हुई। ठंड के बढ़ते असर के बीच लोग दिन में भी स्वेटर और जैकेट पहन रहे हैं। बाइक और साइकिल सवार कंबल, शाल भी ओढ़ रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से करीब एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आगामी 4-5 दिन में तापमान में विशेष अंतर नहीं आएगा। तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 24 नवंबर 23.2 9.9 23 नवंबर 23.1 10.7 22 नवंबर 23.6 11.8 21 नवंबर 25.1 12.1 20 नवंबर 26.6 12.1 19 नवंबर 27.6 11.2 18 नवंबर 26.9 10.8 17 नवंबर 26.6 10.0 16 नवंबर 26.6 10.1 15 नवंबर 26.8 9.5 हड्डी-जोड़ों में बढ़ा दर्द, खांसी-जुकाम के मरीजों की लगी कतार फोटो अजय - जिला अस्पताल की ओपीडी में 3100 से अधिक मरीजों का हुआ पंजीकरण - ओपीडी में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच कराने वाले मरीज बढ़े बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। ठंड से सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी के साथ ही हड्डी-जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजिशियन और हड्डीरोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ वाले मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच भी करीब 10 प्रतिशत अधिक रही। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। सुबह नौ बजे तक पर्चा काउंटर पर गिनती के मरीज रहे लेकिन उसके बाद रोगियों की संख्या बढ़ी तो ओपीडी की सीढ़ियों तक लाइन लग गई। ओपीडी में बुखार, सर्दी, खांसी, जुकाम, पेट दर्द जैसी परेशानी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। वहीं कोल्ड डायरिया के लक्षण वाले दो बच्चों को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल में सोमवार को 3100 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। एक्सरे जांच कराने वाले मरीज बढ़े ठंड से सांस से जुड़ी परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसका असर एक्सरे जांच कक्ष के सामने दिखा जहां मरीजों की भीड़ रही। एक्सरे के साथ ही अल्ट्रासाउंड जांच कराने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। अस्पताल में दोनों रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर होने की वजह से डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित कुमार की ड्यूटी अल्ट्रासाउंड कक्ष में लगाई गई है। ठंड में बच्चों और बुजुर्गों का रखें खास ख्याल जिला अस्पताल के एडीएसआईसी और वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एम अग्रवाल ने बताया कि इस मौसम में सर्दी-खांसी और जुकाम की आशंका अधिक होती है। तापमान में तेजी से बदलाव होता है और शरीर उससे सामंजस्य नहीं बैठा पाता। इस समय बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखना चाहिए। बच्चों और बुजुर्गों की प्रतिरोधक क्षमता अपेक्षाकृत कम होती है। ठंडा मौसम उनको बीमार बना सकता है। खासकर सुबह-शाम पड़ रही ठंड और गलन से सर्दी-जुकाम होने की आशंका बढ़ जाती है। ---------------- दिव्यांगों को नहीं पता, कहां मांगें व्हीलचेयर फोटो अजय बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्रमाण पत्र के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार को दिव्यांगों की भीड़ रही। कई दिव्यांग परिजनों की मदद से शिविर तक पहुंचे। चलने में असमर्थ दिव्यांगों और उनके परिजनों को जानकारी ही नहीं थी कि व्हीलचेयर के लिए कहां संपर्क करें। सोमवार को सीएमओ कार्यालय में दिव्यांग प्रमाण पत्र शिविर लगाया गया। शिविर में सुबह 10 बजे से दिव्यांग जुटने लगे थे। हालांकि व्यवस्था में सुधार हुआ है लेकिन जानकारी नहीं होने की वजह से दिव्यांगों को इससे अधिक सुविधा नहीं हुई। पैर से दिव्यांग कई लोग बैसाखी और परिजनों के सहारे शिविर तक पहुंचे। इस बार भी सीएमओ कार्यालय का पिछला गेट खोला गया था जिससे दिव्यांगों को जिला अस्पताल का चक्कर नहीं काटना पड़ा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




