सीजन का सबसे ठंडा दिन, शीतलहर ने दी दस्तक

Dec 08, 2025 01:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - मौसम का मिजाजसीजन का सबसे ठंडा दिन, शीतलहर ने दी दस्तकसीजन का सबसे ठंडा दिन, शीतलहर ने दी दस्तकसीजन का सबसे ठंडा दिन, शीतलहर ने दी दस्तकसीजन का

सीजन का सबसे ठंडा दिन, शीतलहर ने दी दस्तक

सर्दी अब ठिठुरन का अहसास दिलाने लगी है। ठंडी हवाओं के साथ शीतलहर ने दस्तक दे दी है। रविवार को सुबह तेज हवाओं के चलते काफी ठंड रही। दिन में धूप निकली लेकिन इससे सर्दी के तेवर कम नहीं हुए। वहीं शाम होते ही कोहरे की चादर छाने लगी। रात में कई इलाकों में कोहरे के चलते दृश्यता काफी कम रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन-चार दिनों में ठंड के साथ गलन का असर भी बढ़ सकता है। रविवार को सुबह मौसम काफी ठंडा रहा। पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाओं की वजह से गलन भी बढ़ गई है।

इस सीजन में पहली बार शीतलहर का अहसास भी हुआ। दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को दिन का तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो इस सीजन मे अब तक सबसे कम रहा। दिन का तापमान सामान्य से करीब 4 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य रहा। मौसम में बदलाव जारी रहेगा और तापमान में अभी और गिरावट होने का अनुमान है। तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 07 दिसंबर 21.1 7.4 06 दिसंबर 21.3 7.5 05 दिसंबर 21.5 5.9 04 दिसंबर 21.7 6.9 03 दिसंबर 22.8 8.2 02 दिसंबर 23.3 6.7 01 दिसंबर 23.0 6.6 धुंध से बढ़ रहे सांस के मरीज, बच्चों को जकड़ रहा बुखार फोटो - दीप 81 फरीदपुर स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले में मरीज की जांच करते चिकित्सक रविवार को 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया मेले में निमोनिया के लक्षण वाले 35 बच्चों को लेकर परिजन इलाज कराने पहुंचे बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी-गलन ने बुखार, सांस के रोगियों की संख्या बढ़ा दी है। मौसम में लगातार बढ़ रही सर्दी के चलते खांसी-जुकाम, सीने में दर्द के मरीजों की संख्य ओपीडी में बढ़ती जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में खांसी-जुकाम, सर्दी-बुखार के मरीज इलाज कराने पहुंचे। मेले में लोगों को निमोनिया अभियान के बारे में जागरुक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 81 केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 3900 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें 522 बच्चे शामिल रहे। सर्दी के मौसम में बच्चों पर कई तरह की बीमारियां हमलावर हो रही है। सर्दी-जुकाम, खांसी के साथ ही बुखार और निमोनिया के मरीज बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य मेले में इलाज कराने पहुंचे 35 बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिले। इसमें 6 बच्चों को जिला अस्पताल और सीएचसी पर रेफर किया गया। मेले में लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बारे में बताया गया। पात्र लोगों के कार्ड बनाए गए। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह के निर्देशन में एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ ने कई स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान इलाज कराने पहुंचे लोगों को बच्चों के नियमित टीकाकरण के लाभ के बारे में बताया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।