कोल्डवेव से बचाव को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तैयार होंगे वार्ड
Bareily News - तैयारीकोल्डवेव से बचाव को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तैयार होंगे वार्डकोल्डवेव से बचाव को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, तैयार होंगे वार्डकोल्डवेव से बचाव को

बरेली, वरिष्ठ। शीतलहर की दस्तक के साथ आने वाले दिनों में ठंड तेवर दिखाएगी। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन ने निर्देश दिया है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी-पीएचसी तक कोल्डवेव वार्ड बनाया जाएं, जहां मरीजों के लिए हीटर-ब्लोअर की व्यवस्था हो। जिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी पर सर्दी-जुकाम, खांसी-बुखार के साथ ही सांस रोगी, सीने में दर्द, जकड़न जैसी परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में लगातार मरीजों की कतार लग रही है। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव और इसका सेहत पर पड़ रहे असर को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अब कोल्डवेव वार्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है।
जिला अस्पताल में 10 बेड का कोल्डवेव वार्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही सभी वार्ड में हीटर-ब्लोअर की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। - मौसम का मिजाज रात में बढ़ी गलन, शाम होते ही छाया कोहरा - इस सीजन दूसरी बार 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान - मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है कड़ाके की सर्दी बरेली, वरिष्ठ संवाददाता सर्दी का असर दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। दिन में हल्की धूप से थोड़ा राहत मिल रही है लेकिन शाम होते ही तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। बुधवार को दिन में धूप के बाद शाम को अचानक कोहरे की चादर छाने लगी। इससे दृश्यता भी कम हुई। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले सप्ताह से ठंड और बढ़ेगी और शीतलहर के लिए तैयार रहें। पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने शीतलहर का अहसास दिलाना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिन में धूप निकली रही लेकिन ठंड और गलन महसूस हुई। दिन के तापमान में धूप की वजह से मामूली बढ़ोतरी हुई है। दिन में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं रात में तापमान एक बार फिर इस सीजन में न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। रात में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके पहले 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि पछुआ हवाओं की वजह से शीतलहर का असर बढ़ेगा। अगले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो सकती है। तापमान का हाल (डिग्री सेल्सियस में) तारीख अधिकतम न्यूनतम 10 दिसंबर 21.2 6.6 09 दिसंबर 20.9 6.8 08 दिसंबर 22.1 7.4 07 दिसंबर 21.1 7.4 06 दिसंबर 21.3 7.5 05 दिसंबर 21.5 5.9 04 दिसंबर 21.7 6.9 03 दिसंबर 22.8 8.2 02 दिसंबर 23.3 6.7 01 दिसंबर 23.0 6.6
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



