बुजुर्गों को सीने में दर्द, सांस लेने में बढ़ी तकलीफ
Bareily News - ओपीडी लाइवबुजुर्गों को सीने में दर्द, सांस लेने में बढ़ी तकलीफफंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ीत्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा ने बताया कि ठंड में इस बार फंगल
बरेली। तापमान में गिरावट और शीतलहर के चलते बच्चों-बुजुर्गों की सेहत बिगड़ रही है। खासकर बुजुर्गों को खांसी-बुखार के साथ ही सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द-जकड़न की परेशानी हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की खासी भीड़ रही। पर्चा बनवाने के लिए मरीजों की लाइन ओपीडी की सीढ़ियों तक पहुंच गई। करीब 40 प्रतिशत बुजुर्ग सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित पहुंचे। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 3400 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हुआ, इसमें जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द के साथ ही सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, खांसी के साथ बलगम आने की समस्या वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।
ओपीडी में चेस्ट फिजिशियन और फिजिशियन के साथ ही त्वचा रोग विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। 144 मरीजों का हुआ एक्सरे, अधिकांश बुजुर्ग जिला अस्पताल में सोमवार को 144 मरीजों की एक्सरे जांच हुई, इसमें 55 प्रतिशत बुजुर्ग शामिल रहे। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. हरपाल सिंह ने बताया कि इस समय सांस लेने में तकलीफ, सीने में जलन-दर्द की परेशानी वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। कई मरीजों को खांसी के साथ बलगम आने की समस्या भी है जिनकी जांच कराई गई। फंगल इंफेक्शन की समस्या बढ़ी त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा ने बताया कि ठंड में इस बार फंगल इंफेक्शन की परेशानी वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। आमतौर पर यह परेशानी गर्मी के मौसम में अधिक होती है जब पसीना आता है, लेकिन इस बार ठंड के मौसम में फंगल इंफेक्शन के रोजाना ही औसतन 40 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। खानपान का विशेष ध्यान रखें फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेयी ने कहा कि इस समय तापमान में आ रही गिरावट के चलते बुखार, खांसी, जुकाम जैसी परेशानी वाले मरीज बढ़ गए हैं। ठंड के मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखें। गुनगुना पानी ही पीना चाहिए। साथ ही ठंडी तासीर वाली चीजें खाने से बचें। कोहरा-धुंध होने पर सांस के मरीजों का बाहर निकलना नुकसानदेह हो सकता है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




