सिरौली स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

रविवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सिरौली के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। गंदगी देखकर प्रभारी पर नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए। एक सफाई कर्मी और लैब असिस्टेंट की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।

सिरौली स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी पर सीएमओ ने जताई नाराजगी

बरसेर/सिरौली। रविवार को सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने सिरौली के नवीन स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी देखकर प्रभारी पर नाराजगी जताते हुए सफाई के निर्देश दिए हैं। एक सफाई कर्मी और लैब असिस्टेंट की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। रविवार को सीएमओ डॉ.विश्राम सिंह सिरौली के नवीन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां इमरजेंसी वार्ड, बच्चा वार्ड का निरीक्षण किया। एक सफाई कर्मी और एक लैव असिस्टेंट गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने दोनों के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं, केंद्र प्रभारी को हिदायत दी है कि वह कर्मचारियों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई करें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।