ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरेल कारखाने में बेहतर कार्य देख सीएमई ने दिया पचास हजार का पुरस्कार

रेल कारखाने में बेहतर कार्य देख सीएमई ने दिया पचास हजार का पुरस्कार

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से आए मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर एके सिंह ने सोमवार को रेल कारखाना इज्जतनगर का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण में एक-एक यूनिट को चेक किया। बेहतर कार्यों को देखकर...

रेल कारखाने में बेहतर कार्य देख सीएमई ने दिया पचास हजार का पुरस्कार
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 16 Oct 2018 01:59 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से आए मुख्य मैकेनिकल इंजीनियर एके सिंह ने सोमवार को रेल कारखाना इज्जतनगर का निरीक्षण किया। करीब डेढ़ घंटे तक निरीक्षण में एक-एक यूनिट को चेक किया। बेहतर कार्यों को देखकर सीएमई ने कारखाना प्रशासन और कर्मचारियों की प्रशंसा की। खुश होकर 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया।

आधुनिक मशीनें चेक कराईं। कर्मचारियों से टेक्निकल मामलों में जानकारी ली। मुख्य कारखाना प्रबंधक आरके अवस्थी, डीपीओ अरविंद कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे। सीएमई ने कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से सीएमई को ज्ञापन सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना, कारखाना शाखा के मंडल मंत्री राम किशोर के नेतृत्व में पदाधिकारी सीएमई से मिले। कारखाना में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाए जाने का मुददा उठाया गया। कर्मचारियों की 2017-18 की गोपनीय रिपोर्ट निस्तारण करने की मांग की गई। सरकारी आवासों में सुधार करने का सुझाव दिया गया। कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सीएमई ने यूनियन की मांगों का नस्तिारण कराए जाने का सुझाव दिया। इस मौके पर यूनियन के अध्यक्ष ब्रजपाल सिंह, अनुराग शुक्ला आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें