Bareily News: क्लीनिक संचालक पर किया हमला
Bareily News: शाही,संवाददाता। क्षेत्र के गांव मडवा वंशीपुर में गाली देने का विरोध करना एक क्लीनिक संचालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दो लोगों ने उसके घर पर चढ़कर ला

Bareily News: शाही,संवाददाता। क्षेत्र के मडवा वंशीपुर में गाली देने का विरोध करना एक क्लीनिक संचालक को भारी पड़ गया। आरोप है कि दो लोगों ने उसके घर पर चढ़कर लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई कर दी। बीच-बचाव के लिए आई मां के साथ भी अभद्रता की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डॉ. कुलदीप गंगवार पुत्र अम्बा प्रसाद निवासी मडवा वंशीपुर ने बताया कि वह वंशीपुर चौराहे पर क्लीनिक चलाते हैं। पच्चीस अगस्त की शाम करीब पांच बजे वह गांव के ही गंगवार खाद भंडार की दुकान पर गए थे। वहां मौजूद बब्लू कश्यप ने उन्हें गाली देना शुरू कर दिया।
वह बिना कुछ कहे घर लौट आए। आरोप है कि उसी दिन शाम करीब सात बजे बब्लू कश्यप और अजय कश्यप पुत्र गण गिरधारी लाल ने उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने घर में घुसकर मारपीट की। शोर सुनकर मां मुन्नी देवी बचाने आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए।


