ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशदुबई से आया सिविल लाइंस का युवक कोरोना वार्ड में भर्ती

दुबई से आया सिविल लाइंस का युवक कोरोना वार्ड में भर्ती

दुबई से वापस आए सिविल लाइंस निवासी युवक को जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसका सैंपल लिया गया है और जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। बहेड़ी के दो संदिग्ध मरीजों की जांच...

दुबई से आया सिविल लाइंस का युवक कोरोना वार्ड में भर्ती
बरेली। वरिष्ठ संवाददाताWed, 18 Mar 2020 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दुबई से वापस आए सिविल लाइंस निवासी युवक को जिला अस्पताल के कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसका सैंपल लिया गया है और जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। बहेड़ी के दो संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उनको वार्ड से छुट्टी दे दी गई है। विदेश से वापस आ रहे लोग खुद ही अब आईडीएसपी सूचना देने आ रहे हैं। बुधवार को विदेश आए दो युवक आईडीएसपी पहुंचे और बताया कि वह कुछ दिन पहले ही आए हैं। दोनों बिलकुल स्वस्थ्य हैं। आईडीएसपी की टीम ने संजय कुमार के साथ मिलकर उनको कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी और घर भेजा।

सिविल लाइंस में रहने वाला युवक कुछ दिन पहले ही दुबई से वापस आया है। उसे हल्का बुखार है। जिला अस्पताल में जांच के बाद उसे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। आईडीएसपी प्रभारी डॉ. मीसम अब्बास के साथ रैपिड रिस्पांस टीम ने उसका सैंपल लिया। वह दो दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रहेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर, बहेड़ी के दोनों संदिग्ध मरीजों को कोरोना का संक्रमण नहीं है। डॉ. मीसम अब्बास ने बताया कि दोनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उनको छुट्टी दे दी गई है। मैक्सिको से वापस आया परतापुर चौधरी का युवक और स्विट्जरलैंड से आया युवक बुधवार को आईडीएसपी पहुंचे। दोनों ने विदेश से वापस आने की जानकारी दी। उसके बाद उनके सेहत की जांच की गई। दोनों स्वस्थ्य निकले और सावधानी बरतने की नसीहत देकर वापस भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें