Bareily News: एसपी सिटी चिराग जैन ने संभाला चार्ज
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: बरेली में बुधवार को आईपीएस अधिकारी चिराग जैन ने एसपी सिटी का कार्यभार संभाल लिया। 2020 बैच के अधिकारी जैन का आजमगढ़ से तबादला हुआ है, जहां वे एएसपी ग्रामीण पद पर कार्यरत थे। राजस्थान के रहने वाले जैन ने एनआईटी जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। सिविल सेवा परीक्षा में तीसरे प्रयास में उन्होंने 160वीं रैंक हासिल की थी।

Bareily News: बरेली। एसपी सिटी मानुष पारीक का आजमगढ़ तबादला के बाद बुधवार को बरेली में चिराग जैन ने चार्ज संभाल लिया। चिराग जैन 2020 बैच का आईपीएस है। मूलरूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। ट्रेनिंग के दौरान पहली पोस्टिंग प्रयागराज में रही। एनआईटी जयपुर से मैकेनिक इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था। एक साल टाटा मोटर पुणे में सर्विस की। 2016 में नौकरी छोड़कर सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गये। तीसरे प्रयास में 160 वीं रैक हासिल कर सफलता का परचम लहराया। इससे पहले आजमगढ़ में एसी देहात पद पर कार्यरत थे। वहां से एसपी सिटी के पद पर बरेली में कार्यभार संभाला।

