ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशचाइनीज मांझे ने हमेशा के लिए छीन ली आजाद परिंदों की उड़ान

चाइनीज मांझे ने हमेशा के लिए छीन ली आजाद परिंदों की उड़ान

फोटो- मनप्रीत बरेली, कार्यालय संवाददाता। तमाम कोशिशों के बाद भी चाइनीज मांझा की...

चाइनीज मांझे ने हमेशा के लिए छीन ली आजाद परिंदों की उड़ान
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 01 Nov 2022 02:10 AM
ऐप पर पढ़ें

तमाम कोशिशों के बाद भी चाइनीज मांझा की बिक्री पर रोक नहीं लग सकी है। चाइनीज मांझे की चपेट में आकर आए दिन पक्षी भी घायल हो जाते हैं।

पीएफए के रेस्क्यू प्रभारी धीरज पाठक ने बताया चौबारी स्थित शेल्टर होम में उनके पास 250 से अधिक पशु और पक्षी हैं। इनमें चार चील भी शामिल हैं। चाइनीज मांझे से पंख कट जाने की वजह से अब यह उड़ नहीं पातीं। उनके पंखों की हड्डी ही मांझे से कट चुकी है। अब उनका ठिकाना शेल्टर होम ही है। धीरज ने बताया आईवीआरआई में इलाज के बाद भी यह चील ठीक नहीं हो पाईं। करीब डेढ़ साल से चारों चील उनके पास हैं। उनके लिए हर रोज 600 से 700 ग्राम मांस खिलाया जाता है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें