Bareily News: रोज रो स्कूल में सफाई नायकों के राखी बांधी
Bareily News: फोटोबहेड़ी,संवाददाता। रोज रो स्कूल में राखी मेकिंग के उपरांत स्कूली बच्चों ने सफाई नायकों को रक्षा बंधन पर्व पर राखी के तौर पर सुरक्षा बंधन सूत्र बांध

Bareily News: बहेड़ी। रोज रो स्कूल में राखी मेकिंग के उपरांत बच्चों ने सफाई नायकों को राखी के तौर पर सूत्र बांधकर स्वच्छता बंधन का संदेश दिया। रोज रो स्कूल में छात्राओं ने सफाई नायकों को राखियां बांधकर मिठाई खिलाई। यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चलाए जा रहा स्वच्छता बंधन अभियान के अंतर्गत रोज रो स्कूल परिसर में हुआ। राखी मेकिंग कंपटीशन के संपन्न होने के बाद, स्कूली बच्चे, विशेषकर छात्राएं, अपनी बनाई सुंदर राखियां लेकर सफाई नायकों के बीच पहुंचीं। बच्चों ने अपने हाथों से इन सफाई नायकों की कलाई पर राखी बांधी।राखी
बांधने के बाद, बच्चों ने सभी सफाई नायकों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और नगर को स्वच्छ रखने के लिए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नसीम अहमद मेंबर साहब, इरफान और मेंबर ललित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन के प्रधानाचार्य अखिल प्रताप सिंह, प्रबंधक मोईन आरिफ और अध्यापिकाएं आयशा एवं निर्मल मौजूद रहीं।


