Bareily News: डीएम की अध्यक्षता में आंवला में हुआ समाधान दिवस

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: आंवला/भमोरा में सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने नवजात बच्चों का अन्न प्रासन कराया और गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। 178 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिती में चेक, राशन कार्ड और प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

Bareily News: डीएम की अध्यक्षता में आंवला में हुआ समाधान दिवस

Bareily News: कई योजनाओं के लाभार्थियों को बांटे चेक भमोरा में नवजात बच्चों को कराया अन्न प्रासन

सम्पूर्ण समाधान दिवस

आंवला/भमोरा। आंवला तहसील सभागार में हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम अविनाश सिंह ने शिकायतों की सुनवाई कर उनका गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में नवजात बच्चों का अन्न प्रासन कराया, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। दिवस में आईं 178 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिकायतों का निस्तारण

समाधान दिवस में उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संतोषी सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। भूड़ा गांव के लोगों द्वारा उनकी भूमि पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर तहसीलदार को कार्रवाई करने के आदेश दिये, घेर करम खां महिला ने विधवा पेंशन नहीं आने की शिकायत पर जिला प्रोबेशन अधिकारी को, सेन्धा ने लोगों ने बताया कि अरिल नदी का जल अधिक होने के कारण उनका मकान गिर गया है और टूटे-फूटे मकान में रह पाना मुश्किल है, जिस पर तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। भूमि, चकबंदी, पूर्ति विभाग, आवास, राजस्व, पेंशन, सड़क सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। यहां सेवा संकल्प अभियान में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्न प्रासन कराया, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आशाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, दैवीय आपदा से फसल नुकसान पीड़ितों को सहायता राशि के चेक, छह पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय राशन कार्ड वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 विश्राम सिंह, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार, एसडीएम सुशील मिश्रा, एसडीएम न्यायिक शिव प्रसाद, तहसीलदार अतुल सेन सिंह, ईओ प्रदीप गिरी, एसडीओ कामेश कुमार आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का आयोजन

---भमोरा। ब्लॉक आलमपुर जाफराबाद में डीएम ने सभागार में बच्चों को अन्न प्रासन तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि जिस घर की महिला मजबूत होती हैं वहीं लक्ष्मी का निवास होता है। कृषको को बीज की किट, शादी अनुदान योजना के एक लाभार्थी को स्वीकृति पत्र,मुख्य मंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान किये। महिला स्वंय सहायता समूह की महिलाओं तथा विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ देवयानी, जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, प्रमुख पति वेदप्रकाश यादव, एसडीएम सुनील कुमार, सीओ हेमंत कुमार उपाध्याय, रामेंद्र पाल, सीडीपीओ मीना, डीडीओ दिनेश यादव, बीडीओ हरषेंदर कुमार, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

फोटो 05- आंवला में सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई करते डीएम अविनाश सिंह तथा अन्य अधिकारी

06- आंवला में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्तिपत्र देते जिलाधिकारी

07- आंवला में नवजात बच्चों का अन्न प्रासन करते डीएम

08- भमोरा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करते डीएम

FAQs

✦डीएम द्वारा कितनी शिकायतों का निस्तारण किया गया?−
डीएम ने 178 शिकायतों में से 17 का मौके पर निस्तारण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: डीएम की अध्यक्षता में आंवला में हुआ समाधान दिवस