Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsChaos Erupts at Medical College After Claims of Student s Survival Police Allegedly Assault Relatives
सांस चलने के बाद भी निगोही के ढकिया तिवारी के रहने वाले किशोर को मुर्दाघर भेजने का आरोप लगा मेडिकल कॉलेज

सांस चलने के बाद भी निगोही के ढकिया तिवारी के रहने वाले किशोर को मुर्दाघर भेजने का आरोप लगा मेडिकल कॉलेज

संक्षेप:

Bareily News - निगोही के ढकिया तिवारी के किशोर को हादसे में घायल होने के बाद मुर्दाघर भेजा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्र की सांसे चल रही थीं, फिर भी डॉक्टरों ने इलाज नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया, जिसमें पुलिस ने छात्र की बहन और चचेरे भाई को पीटा।

Feb 08, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

सांस चलने के बाद भी निगोही के ढकिया तिवारी के रहने वाले किशोर को मुर्दाघर भेजने का आरोप लगा मेडिकल कॉलेज में भीड़ ने तोड़फोड़ किया। इस दौरान मृत छात्र की बहन और चचेरे भाई को पुलिस ने पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया। गोविंदगंज में रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे 12वीं का छात्र हादसे में घायल हो गया था। जीआरपी ने 108 पर फोन कर छात्र को भिजवा बरेली मोड़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहां एंबुलेंस चालक ने छात्र को अस्पताल में कराया भर्ती। डॉक्टरों ने करीब साढ़े 11 बजे छात्र को मृत घोषित कर दिया और शव मुर्दाघर भेज दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इधर, सूचना पर करीब ढाई बजे निगोही से छात्र के 10-15 परिजन पहुंच गए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। मुर्दाघर से स्ट्रेचर पर पड़े छात्र को बाहर निकाल लाए और सांसें चलने का दावा किया। परिजनों के अनुसार, सांसे चलने के बाद भी डॉक्टरों ने इलाज नहीं दिया और मुर्दाघर भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों से इलाज करने को कहा पर डॉक्टरों ने छात्र की तीन घंटे पहले हो मौत होने की बात कही। इसके बाद भड़के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। ट्रामा सेंटर में हंगामे से स्थिति बिगड़ती देख सदर, चौक और रोजा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मरने वाले छात्र की सगी 11 वर्षीय बहन और चचेरे भाई को खूब पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के अनुसार पुलिस ने भाई-बहन को पहले अस्पताल में पीटा, फिर ट्रामा सेंटर से पिटते चौकी ले गई। छात्र के चचेरे भाई ने कहा कि चौकी में भी बंदकर पुलिस ने खूब पीटा। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। पूरी घटना के बीच करीब एक घंटे तक मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर मरीजों का इलाज प्रभावित रहा। एहतियातन मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया।