पुलिस लिखी कार से टक्कर लगने पर हंगामा

Feb 28, 2026 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - चौपुला पर एक कार ने ई रिक्शा को टक्कर मारी, जिसके बाद हंगामा मच गया। कार चालक ने शराब पी रखी थी और ई रिक्शा चालक को पीटा। व्यापारी नेताओं ने हस्तक्षेप किया और कार चालक की चाबी छीन ली। पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली ले जाकर मामला सुलझा लिया।

पुलिस लिखी कार से टक्कर लगने पर हंगामा

चौपुला पर पुलिस लिखी कार से ई रिक्शा में टक्कर लगने के बाद हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेता दोनों पक्षों को कोतवाली ले गए, जहां दोनों पक्षों में फैसला हो गया। शुक्रवार दोपहर करीब तान बजे चौपला पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यालय के सामने एक कार ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी और उसने ई रिक्शा चालक को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच एक एक अन्य अधिवक्ता से भी कार चालक ने अभद्रता कर दी। तभी वहां से गुजरे व्यापारी नेता शोभित सक्सेना और अमरजीत सिंह बख्शी ने वकील को छुड़ाया।

उन लोगों ने कार चालक की चाबी छीन ली और एसपी ट्रैफिक को सूचना दी। इसी बीच एसओजी के कुछ लोग वहां पहुंचे और कार चालक की पैरवी करने। शोभित का आरोप है कि कार चालक उन पर भी हमलावर होने लगा। इस बीच पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई, जहां समझौता हो गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।