तीनों औद्योगिक क्षेत्रों ने मंच किया साझा, जल्द होगा संस्था का निजी भवन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक बरेली क्लब में हुई। इस दौरान नवनिर्वाचित अधिकारियों ने सदस्यों का धन्यवाद किया। अध्यक्ष राजीव शिंघल ने विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के अध्यक्षों को शामिल करने की जानकारी दी और आने वाले कार्यक्रमों की योजना साझा की।

तीनों औद्योगिक क्षेत्रों ने मंच किया साझा, जल्द होगा संस्था का निजी भवन

सेंट्रल यूपी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को बरेली क्लब में प्रबंध समिति की बैठक हुई। इस दौरान संस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। वहीं एसोसिएशन के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष एसके सिंह, सचिव शरद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, संयुक्त सचिव अभिनव कटरू व सीए क्षितिज टंडन ने सदस्यों का धन्यवाद किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव शिंघल ने कहा कि इस बार के बोर्ड में तीनों प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों परसाखेडा, भोजीपुरा एवं फरीदपुर इंडस्ट्रीयल एरिया के अध्यक्षों व प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है ताकि क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं के निराकरण का प्रयास सरकारी सहयोग से किया जा सके।

उन्होंने माह संस्था की 61वीं वार्षिक आम सभा आयोजित करने की घोषणा करते हुए कहा कि एजीएम के साथ प्रशासनिक पुरस्कार वितरण समारोह, मैत्रीपूर्ण डे-नाइट क्रिकेट मैच, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों के साथ संगोष्ठी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर सेमिनार और जल्द ही मुंबई के आईपीओ विशेषज्ञों द्वारा पब्लिक इश्यू विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष किशोर कटरू, अभिनव अग्रवाल, पूर्व सचिव अल्पित अग्रवाल, अजय शुक्ला, मुनिश मित्तल, रोशन अग्रवाल, आलोक गुप्ता, अमित अग्रवाल, प्रशांत गोयल, संजय अग्रवाल, संदीप टंडन व तुषार गोयल आदि मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।