फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया
Bareily News - फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमल एकादशी पर बरेली में विभिन्न मंदिरों और संस्थानों में धूमधाम से महोत्सव मनाया गया। श्रद्धालुओं ने रंग और गुलाल के साथ होली खेली। एमजेपी विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में छात्राओं ने फाग गीत गाकर एक-दूसरे को रंग लगाया। साथ ही, फाग और छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन भी हुआ।

फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमल एकादशी पर श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साईं खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर परिसर को कोलकाता, बेंगलुरू से मंगाए फूलों से सजाया गया। मंदिर के महंत पंडित सुशील पाठक ने बताया कि आमल एकादशी को श्याम भक्त बाबा श्याम का फाल्गुन महोत्सव के रूप में मनाते हैं। मंदिर परिसर से शुरू हुई निशान यात्रा विकास भवन होते हुए रामपुर बाग, जैन मंदिर, काली मंदिर होते हुए वापस मंदिर प्रांगण में आकर विश्राम ली। शाम को हुई भजन संध्या में गायकों ने अपने सुरों से वातावरण को भक्तिमय बनाया।
भजन संध्या के बाद खीर, फलों का प्रसाद वितरित किया गया। पार्षद राजेश अग्रवाल संजय आयलानी, अशोक सक्सेना, अंकुर अग्रवाल राजेश कुमार, सविता और कुलदीप गुप्ता, गौरव अरोरा आदि रहे। बार और बेंच ने फूलों से खेली होली बरेली। कचहरी पर होली का अवकाश शुरू होने पर अंतिम कार्य दिवस पर बार परिसर में बार और बेंच ने फूलो और गुलाल से होली खेली। बार अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडेय ने बताया कि होली अवकाश शुरू होने पर अंतिम कार्यदिवस पर बार परिसर में अधिवक्ताओ ने फूल और गुलाल से जमकर होली खेली. कार्यक्रम में जिला जज प्रदीप कुमार सिंह, अपर जिला जज विजेंद्र त्रिपाठी, अविनाश कुमार सिंह, राधवेंद्र मणि समेत सभी जज, मजिस्टेट एवं सभी बार पदाधिकारियों समेत तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे। धूमधाम से निकली फाल्गुन निशान यात्रा फोटो : बीएलवाई 60 बरेली। मारवाड़ीगंज स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर से फाल्गुन की एकादशी पर निशान यात्रा धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ शुक्रवार को निकाली गई। श्याम प्रेमियों ने रंग, गुलाल और अबीर उड़ाकर फाल्गुन निशान यात्रा का स्वागत करते हुए बाबा श्याम को रंग अर्पित किए। यात्रा मारवाड़ीगंज नरकुलागंज मूर्ति नर्सिंग होम बैंक ऑफ बड़ौदा नई बस्ती होते हुए पुनः श्री राधा कृष्ण मंदिर पर विश्राम हुई। शाम को भजन प्रवाहक कुक्की अरोड़ा ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे भक्तगण मंत्रमुग्ध हुए। देर रात आरती और कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुरेश गुप्ता, आनंद स्वरूप अग्रवाल, विवेक मित्तल, विष्णु मित्तल, सोनू जावर, नरेंद्र मित्तल, अनुपम टीबडेवाल, रामावतार अग्रवाल, गोपाल गुप्ता आदि रहे। विश्वविद्यालय के महिला छात्रावास में छात्राओं ने फाग गीत गाकर खेली होली फोटो : बीएलवाई 65 बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सावित्री राजकीय महिला छात्रावास में छात्राओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेली। होली की छुट्टी पर घर जाने से पहले ही छात्राओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी ने अपने-अपने गृह क्षेत्र में गाये जाने वाले फाग गीतों को गाते हुए एक दूसरे को रंग लगाकर, नाचते-गाते मिठाई खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव हरीश चंद, परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह, वार्डन डॉ. ज्योति पांडेय आदि ने छात्राओं को होली की अग्रिम शुभकामनाएं दी। फाग, छप्पन भोग महोत्सव आज मनाया जाएगा बरेली। श्री वार्ष्णेय सभा के तत्वावधान में विगत 33 वर्षों की तरह इस वर्ष भी फाग एवं छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन 28 फरवरी शनिवार को ओशी बैंकट हॉल 100 फुटा रोड में आयोजित किया जाएगा। समिति के महामंत्री जितेंद्र वार्ष्णेय ने बताया कि इसमें बरेली की मशहूर राधा कृष्ण मंडली के द्वारा रासलीला, फूलों की होली और भजनों का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया जाएगा। इसमें वार्ष्णेय समाज के अतिरिक्त अन्य समाजों के लोग भी शामिल होंगे। इस दौरान प्रतिभाशाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। आज होगी फूलों की होली बरेली। उत्तरायणी जन कल्याण समिति द्वारा शनिवार को होली का कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र में शाम पांच बजे होगा। मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि देवभूमि रंग मंच के कलाकारों के साथ फूलों ओर गुलाल के संग मनाई जाएगी। इसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मौजूद रहेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


