अनुश्रुति संगीत महाविद्यालय ने मनाया गया रंगोत्सव

Mar 02, 2026 02:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली के अनुश्रुति संगीत महाविद्यालय में रंगोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। प्राचार्या डॉ. हितु मिश्रा ने विभिन्न प्रांतों की होली को प्रस्तुत किया। छात्रों ने ब्रज, अवधी, भोजपुरी समेत कई भाषाओं में होली गायन किया। मुख्यातिथि रूबी सक्सेना और विशिष्ट अतिथि अंशिमा गुप्ता ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अनुश्रुति संगीत महाविद्यालय ने मनाया गया रंगोत्सव

बरेली। अनुश्रुति संगीत महाविद्यालय में सुरों के संग रंगोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या शास्त्रीय गायिका डॉ. हितु मिश्रा ने अपनी समृद्ध संस्कृति को जीवंत करने के लिए अलग-अलग प्रांतों की होली को एक सूत्र में बांध कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इसमें ब्रज, अवधी, भोजपुरी सहित अनेकों भाषाओं में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा होली गायन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि आध्यात्म की गूंज की संयोजिका रूबी सक्सेना व विशिष्ट अतिथि अंशिमा गुप्ता रही। डॉ हितु ने कार्यक्रम का प्रारंभ गणपति श्लोक से करते हुए ब्रज की होली कन्हैया घर चलो गोपियां आज खेले होली प्रस्तुत किया। अनुश्रुति, अनुकृति, डॉ. शालिनी सिंह, शोभा मिश्रा, रानी उपाध्याय, डॉ. नेहा शर्मा आदि रहीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।