होली मिलन समारोह में सांसद और विधायक ने जमकर खेली होली

Mar 04, 2026 02:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - होली मिलन समारोह में सांसद और विधायक ने जमकर खेली होली होली मिलन समारोह में सांसद और विधायक ने जमकर खेली होली

होली मिलन समारोह में सांसद और विधायक ने जमकर खेली होली

नवाबगंज। कस्बे के एक बारात घर में विधायक डॉ. एमपी आर्य ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार ने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व है, जिसे सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर मनाना चाहिए। डड़िया बीरम नगला गांव से आई होली की टोली और देव स्वरूप झांकियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मनमोह लिया। होली गीतों की धुन पर सांसद और विधायक समेत अन्य लोग भी झूमते नजर आए। इसमें एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, समाजसेवी रमेश गंगवार, प्रशांत पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार, लेखराज गंगवार, धर्मेंद्र गंगवार उर्फ पिंटू, विशाल गंगवार, नीरेन्द्र सिंह राठौर, रवि शंकर गंगवार, एडवोकेट नंद किशोर, हरपाल गंगवार, शैलेन्द्र बिक्रम, नत्थू लाल आर्य, विमला शुक्ला, डॉ. पूजा गंगवार, राजकुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रिया शंकर एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।

उधर कस्बे में वरिष्ठ कल्याण समिति की ओर से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप सूरी एडवोकेट, सुरेश चंद्र शुक्ला, पूनम सूरी, डॉ. मीनाक्षी गंगवार, बृजेश चंद्र शर्मा और धर्मपाल यादव आदि थे। फोटो कैप्शन: फोटो-2 नवाबगंज में आयोजित हुआ होली मिलन समारोह।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।