निपुण छात्र, आंगनबाड़ी और नोडल शिक्षक सम्मानित
Bareily News - क्योलड़िया में 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. मधुरेश ने पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर चर्चा की, जबकि डॉ. लक्ष्मीकांत ने माता-उन्मुखीकरण की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया और उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, नोडल शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

क्योलड़िया। ब्लॉक संसाधन केंद्र क्योलड़िया पर हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन किया गया। एआरपी डॉ. मधुरेश ने निपुण भारत के परिप्रेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर चर्चा की। डॉ लक्ष्मीकांत शुक्ला ने माता और उन्मुखीकरण की जानकारी दी। स्कूल रेडीडेंस और वंडर बॉक्स सहित लर्निंग कॉर्नर के बारे में बताया गया। प्राथमिक विद्यालय सिठौरा और नवादा इमामाबाद के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार ने ईसीसी एजुकेटर से आह्वान किया कि बाल वाटिका का संचालन बेहतरीन और प्रभावपूर्ण तरीके से किया जाए। बाल वाटिका के निपुण छात्रों सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी, नोडल शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राखी गंगवार ने किया। कार्यक्रम में ओम बाबू गंगवार, अरुण कुमार, लक्ष्मीकांत शुक्ला, सुधांशु गंगवार, अवधेश कुमार, शशांक गंगवार, अभिषेक कुमार, रामस्वरूप सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



