हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर समारोह आज

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान द्वारा हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर रोटरी भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 30 मई 1826 को हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी। समारोह में वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा और विशेषांक का विमोचन होगा।

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर समारोह आज

मानव सेवा क्लब और भारतीय पत्रकारिता संस्थान की ओर से हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को रोटरी भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी कहरवान स्थित कार्यालय पर क्लब अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि 30 मई 1826 को हिंदी पत्रकारिता की शुरुआत हुई थी। समारोह में पत्रकारिता के 200 वर्षों के दस्तावेजों से युक्त विविध संवाद पत्रिका के विशेषांक का विमोचन होगा। लखनऊ, गोंडा और मेरठ से आने वाले वरिष्ठ पत्रकार डॉ. जीसी श्रीवास्तव, डॉ. अतुल मोहन सिंह और अनुपम चौहान व्याख्यान देंगे। साहित्यकार डॉ. शालिनी शर्मा मुक्ता और अंजू शर्मा समेत सभी वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।