सीबीएसई के कम्प्यूटर एप्लिकेशन, एआई का आसान पेपर से खिले चेहरे

Feb 28, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - सीबीएसई की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में नकलविहीन और शांतिपूर्ण तरीके से कराई गई। शुक्रवार को कम्प्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षाएं हुईं। कक्षा 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुईं।

सीबीएसई के कम्प्यूटर एप्लिकेशन, एआई का आसान पेपर से खिले चेहरे

सीबीएसई की परीक्षा नकलविहीन व शांतिपूर्ण कराने के लिए परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जा रही है। शुक्रवार को सीबीएसई में कम्प्यूटर एप्लीकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा हुई। सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि कक्षा10वीं, 12वीं की परीक्षाएं सभी केंद्रों पर पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से हुई। 10वीं कक्षा में इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी विषय की परीक्षा 22 केंद्रों पर हुई, जिसमें 4335 में से 4304 छात्र शामिल हुए। इसी तरह कंप्यूटर एप्लिकेशन के लिए नौ केंद्रों पर 904 में से 901 छात्र और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए 13 केंद्रों पर 1821 में से 1812 छात्र परीक्षा देने पहुंचे।

वहीं कक्षा 12वीं के पेंटिंग विषय की परीक्षा नौ केंद्रों पर हुई, जिसमें 242 में से 239 छात्र उपस्थित रहे। एप्लाइड आर्ट की परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। इसमें सभी 62 पंजीकृत छात्र परीक्षा में शामिल हुए। शहर के अल्मा मातेर डे बोर्डिंग स्कूल में पांच विद्यालयों के बच्चों का परीक्षा केंद्र होने के कारण सभी ने यहां परीक्षा दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।