सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, स्कूलों में जुटे सफल छात्र-छात्राएं
Bareily News - सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जीआरएम, एसआर इंटरनेशनल और अन्य स्कूलों के छात्र एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। सीबीएसई ने इस बार 10वीं में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला किया है।

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित कर दिए हैं। घोषणा होते ही बच्चों ने अपने रिजल्ट चेक किए। जीआरएम, एसआर इंटरनेशनल, अल्मा मातेर समेत अन्य स्कूलों में सफल विद्यार्थी जुटे और एक-दूसरे को बधाई दी। बता दें कि सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। विद्यार्थी अपने रिजल्ट को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। सीबीएसई ने इस बार भी सभी विद्यार्थियों के डीजी लॉकर में पहले रिजल्ट जारी किया है। बता दें कि सीबीएसई ने इस बार 10वीं में दो बार बोर्ड परीक्षा कराने का फैसला किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


