ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशज्वेलरी शोरूम से चेन चुराने वाली डॉक्टर पकड़ी

ज्वेलरी शोरूम से चेन चुराने वाली डॉक्टर पकड़ी

राजेंद्रनगर में शील चौराहे के पास एक शोरूम से ज्वेलरी चोरी करने वाली महिला डॉक्टर को प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ लिया। सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हो गई थी। ज्वेलरी शोरूम मालिक ने मामले की शिकायत प्रेमनगर...

ज्वेलरी शोरूम से चेन चुराने वाली डॉक्टर पकड़ी
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 13 Nov 2018 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें

राजेंद्रनगर में शील चौराहे के पास एक शोरूम से ज्वेलरी चोरी करने वाली महिला डॉक्टर को प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ लिया। सीसीटीवी में उसकी तस्वीर कैद हो गई थी। ज्वेलरी शोरूम मालिक ने मामले की शिकायत प्रेमनगर पुलिस से की थी। हालांकि मंगलवार देर रात दोनों पक्षों में समझौते हो गया।

शील चौराहे के पास रहने वाले ज्वैलरी कारोबारी के यहां से कुछ दिन पहले शाहजहांपुर की रहने वाली एक फैमिली शापिंग करने आई थी। आरोप है कि शापिंग के दौरान सोने की चेन समेत कुछ अन्य सामान चोरी कर लिया। ज्वैलर्स को पहले इसकी जानकारी नहीं लगी। बाद में उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखीं। इसके बाद चेन चोरी का पता लगा। उन्होंने डॉक्टर की तलाश की। पता लगा वह शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। महिला डॉक्टर की एक बहन भी डॉक्टर हैं। वह कानपुर में रहती हैं। उन्होंने मामले की तहरीर प्रेमनगर थाना पुलिस को दी। उनके पिता को प्रेमनगर थाना पुलिस ने तलब किया। देर रात तक ज्वेलर्स व डॉक्टर परिवार के बीच बातचीत चलती रही। बाद में ज्वैलर्स ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। उनमें समझौता हो गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें