Bareily News: शाही में नगदी जेवर सहित साढ़े पांच लाख की चोरी
Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही कस्बा के मोहल्ला हसनपुर में घर में घुसे चोर 56000 रुपए एवं लाखों के जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर

Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही कस्बा के मोहल्ला हसनपुर में घर में घुसे चोर 56000 रुपये और लाखों के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाही कस्बा के मोहल्ला हसनपुर निवासी कौसर खां घर में गुरुवार की रात में परिजनों के साथ सो रहे थे। रात में करीब 2.00 बजे उनके घर में मुजीब निवासी मोहल्ला मोतीनगर कस्बा शाही घुस गया। आरोपी ने घर की अलमारी व बैड में रखा सोने का झूमर, सोने का टीका, दो जोड़ी झाले, दो जोड़ी चांदी की पायलें, तीन चांदी की अंगूठी और 56,000 रुपये चोरी कर लिए।आहट
होने पर उनकी पत्नी रियाजी बेगम जाग गईं। उन्होंने आरोपी को पहचान कर ली है। शोर मचाने पर आरोपी गहने नगदी लेकर दीवार कूद कर फरार हो गया। मौके पर आरोपी की चप्पले छूट गईं। कौसर खां ने बताया कि नगदी और गहने सहित चोर करीब साढ़े पांच लाख रुपयों का सामान चोरी कर ले गया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


