मॉकड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखीं इंटरव्यू की बारीकियां

Apr 05, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में सीआरसी के सहयोग से एमबीए छात्रों के लिए करियर कॉम्बैट मॉक भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। छात्रों को इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और कॉर्पोरेट कल्चर के बारे में जानकारी दी गई। अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इंटरव्यू राउंड के लिए भेजा गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे।

मॉकड्रिल में विद्यार्थियों ने सीखीं इंटरव्यू की बारीकियां

इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में सीआरसी के सहयोग से एमबीए छात्रों के लिए करियर कॉम्बैट मॉक भर्ती अभियान का आयोजन किया गया। सीआरसी विभाग के प्रबंधक चंद्रशेखर और अभिषेक गंगवार ने छात्रों को इंटरव्यू, ग्रुप डिस्कशन और कॉर्पोरेट कल्चर के बारे में जानकारियां दीं। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न समूहों में विभाजित किया गया। इसके बाद सभी समूहों को विश्वविद्यालय के इन्क्यूबेशन सेंटर में ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए ले जाया गया। सभी छात्रों ने अपने- अपने विचारों को रखा और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिन छात्रों ने ग्रुप डिस्कशन में अच्छा प्रदर्शन किया उन्हें इंटरव्यू राउंड के लिए भेज दिया गया।इस

मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाईडीएस आर्या, प्रबंधन विभाग डीन प्रो. मनीष गुप्ता व विभागाध्यक्ष अंकिता टंडन समेत अन्य मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।