यूक्रेन और फिनलैंड के पार्टनर संग कैनविज ने लांच की थी क्रिप्टोकरेंसी

Dec 17, 2025 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - कैनविज ग्रुप द्वारा ठगी के नए तरीके सामने आ रहे हैं। इसके एमडी कन्हैया गुलाटी ने सात साल पहले क्रिप्टोकरेंसी ड्रिबल लांच की थी, जिससे करोड़ों रुपये की ठगी की आशंका है। कंपनी अब फरार है और कई मुकदमे चल रहे हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई हैं।

यूक्रेन और फिनलैंड के पार्टनर संग कैनविज ने लांच की थी क्रिप्टोकरेंसी

कैनविज ग्रुप द्वारा ठगी की परतें उधड़नी शुरू हुईं तो रोजाना नये-नये तरीके सामने आ रहे हैं। कैनविज ग्रुप के एमडी कन्हैया गुलाटी ने सात साल पहले दिल्ली में यूक्रेन और फिनलैंड के पार्टनर संग क्रिप्टोकरेंसी ड्रिबल लांच की थी। इसके जरिये भी करोड़ों रुपये की ठगी की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि कैनविज चिटफंड कंपनी निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हो चुकी है और इसके एमडी कन्हैया गुलाटी समेत अन्य पदाधिकारी कई मुकदमे दर्ज होने के बाद अंडरग्राउंड हो चुके हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं और एसआईटी से जांच कराने को कहा है।

इसी बीच सामने आया है कि फरवरी 2018 में कैनविज ग्रुप की ओर से दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में एक समारोह का आयोजन कर ड्रिबल नाम से क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च की थी। इसमें कैनविज का इंटरनेशनल नेटवर्क बताते हुए यूक्रेन और फिनलैंड की कंपनी को पार्टनरशिप के तौर पर प्रस्तुत किया गया। होली-डे पैकेज के साथ क्रिप्टो करेंसी का पैकेज क्रिप्टोकरेंसी की लांचिंग के साथ ही कैनविज ने अपने होली-डे पैकेज की लांचिंग की। इसमें बताया कि होली-डे पैकेज लेने वालों को 24 हजार रुपये के ड्रिबल क्वाइन मुफ्त में दिए जाएंगे। उस समय कन्हैया गुलाटी ने लोगों को लुभाते हुए यह क्रिप्टोकरेंसी लंबे समय तक होल्ड करने की बात कही और कहा कि क्रिप्टो करेंसी के ये क्वाइन भविष्य में 24 हजार रुपये से 24 अरब के भी हो सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsCanvij Group Cryptocurrency Fraud MD Kanhaiya Gulati Under Investigation
;;
;