वसंतकालीन गन्ना बुवाई की दी जानकारी

Feb 22, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - नवाबगंज में गन्ना विकास परिषद द्वारा गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को वसंतकालीन गन्ना बुवाई, उन्नत किस्मों की पहचान, ट्रेंच विधि, संतुलित उर्वरक प्रयोग, रोग एवं कीट प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की भी जानकारी साझा की गई।

वसंतकालीन गन्ना बुवाई की दी जानकारी

नवाबगंज। शनिवार को गन्ना विकास परिषद की ओर से द्वारिकेश चीनी मिल फरीदपुर क्षेत्र के ग्राम नवादा इमामाबाद में गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मणिकांत पटेल, चीनी मिल के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश, सहायक प्रबंधक उपेन्द्र उपाध्याय, व गन्ना किसानों को वसंतकालीन गन्ना बुवाई से संबंधित तकनीकी जानकारियां दीं। अधिकारियों ने स्वीकृत गन्ना प्रजातियों एवं उन्नतशील किस्मों की पहचान, ट्रेंच विधि से बुवाई की प्रक्रिया, संतुलित उर्वरक प्रयोग, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा पेड़ी प्रबंधन के बारे में बताया। कार्यक्रम में विभागीय योजनाओं की जानकारी भी किसानों को दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।