Bareily News: गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन माटी लेकर पहुंची कलश वंदन यात्रा का हुआ स्वागत

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: नवाबगंज में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से कलश वंदन यात्रा पहुँची। सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य ने यात्रा का स्वागत करते हुए गुरु रविदास के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई स्थानीय नेता और लोग उपस्थित थे।

Bareily News: गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन माटी लेकर पहुंची कलश वंदन यात्रा का हुआ स्वागत

Bareily News: नवाबगंज। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पावन माटी लेकर निकली कलश वंदन यात्रा मंगलवार को नवाबगंज विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यात्रा के सदरपुर, सैंथल पट्टी, गुरुगांव, टाह प्यारी नवादा और मौजम नगला खालसा गांव में पहुंचने पर सांसद छत्रपाल गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य ने कलश वंदन यात्रा का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसमें भाजपा जिला मंत्री डॉ. मीनाक्षी गंगवार, मंडल अध्यक्ष राजू हिंदुस्तानी, पूर्व प्रधान छेदालाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लेखराज गंगवार, भुजेंद्र गंगवार, सभासद विजय दिवाकर, भानु गंगवार, चंद्रपाल, जियालाल आदि लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: गुरु रविदास की जन्मस्थली की पावन माटी लेकर पहुंची कलश वंदन यात्रा का हुआ स्वागत