Bareily News: पांच निजी नलकूपों की केबल चोरी
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। चोरों ने रात में निजी नलकूपों को निशाना बनाया। नंदगांव निवासी महेंद्र पाल पुत्र साधूराम के नलकूप पर गत 29 अगस्त की रात में धावा बोल

Bareily News: मीरगंज, संवाददाता। चोरों ने रात में निजी नलकूपों को निशाना बनाया। नंदगांव निवासी महेंद्र पाल पुत्र साधूराम के नलकूप पर गत 29 अगस्त की रात में धावा बोला। चोर नलकूप की केबल काट कर ले गए। वे अगले दिन सुबह खेत पर पहुंचे तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। चोरों ने राजेंद्र, पर्वत सिंह, असगर हुसैन एवं बांकेलाल के नलकूपों की केबल भी चोरी कर ली। केबल चोरी होने से नलकूप ठप पड़ गए हैं। महेंद्र पाल ने मंगलवार को थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


