ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशराजनाथ बोले- 2030 तक भारत होगा विश्व की आर्थिक महाशक्ति

राजनाथ बोले- 2030 तक भारत होगा विश्व की आर्थिक महाशक्ति

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 2030 तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। इतना ही नहीं भारत को विश्वगुरु बनाकर इसका पुराना गौरव वापस...

राजनाथ बोले- 2030 तक भारत होगा विश्व की आर्थिक महाशक्ति
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 18 Feb 2018 05:08 PM
ऐप पर पढ़ें

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत 2030 तक विश्व की आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा। इतना ही नहीं भारत को विश्वगुरु बनाकर इसका पुराना गौरव वापस लाएंगे। महाशक्ति बनकर किसी को डराएंगे नहीं पर अगर आसपास ताकतवर हो तो कमजोर बनकर नहीं रहा जा सकता है। यह महत्वपूर्ण काम युवाओं, शिक्षकों और भारत के हर नागरिक को करना है।

विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस व्याख्यान में गृहमंत्री ने नवभारत निर्माण का सपना दिखाते हुए कहा कि भारत कभी विश्व गुरु के पद पर आसनी था और आज हम एक बाद फिर भारत को विश्व गुरु के पद पर बिठाएंगे और वह दिन दूर नहीं है। सपना साकार होने वाला है। आर्थिक दृष्टि से भारत भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। दुनिया की टॉप टेन कंटी में भारत की गणना होती है। अगले कुछ वर्षों में भारत आर्थिक रूप से मजबूत टॉप फाइव देशों में शुमार होगा। वह दिन भी दूर नहीं है जब यह टॉप थ्री में आएगा और अंतत: 2030 भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हम भारत को केवल आर्थिक महाशक्ति ही नहीं बनाना चाहते हैं। भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक महाशक्ति बनकर यहां सबसे ताकतवर देश बनकर हम दुनिया के किसी देश के ऊंपर अपना दबदबा स्थापित नहीं करना चाहते। न ही दुनिया के किसी देश में हम दहशत नहीं पैदा करना चाहते हैं। हमारी मंशा नहीं है कि दुनिया हमशे डरने लगे। गृहमंत्री ने कहा कि भारत आर्थिक दृष्टि से महाशक्ति बने इसमें कोई आपत्ति नहीं है। सैनिक दृष्टि से भी विश्व शक्ति बने तो कोई आपत्ति नहीं है। हम भारत को विश्वगुरु बनाना चाहते हैं। यदि आप बहुत ताकतवर और बलवान व्यक्ति के बगल में खड़े हैं तो आपके अंदर भय पैदा होगा। जब आप भी ताकतवर होंगे तो सुखद अनूभूति होगी, भय नहीं होगा। इसलिए भारत का विश्वगुरु बनाना चाहते हैं।

वेदमंत्रों के साथ स्थापना दिवस का शुभारंभ

शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह 11:30 बजे विवि में लगे 147 फुट ऊंचे तिरंगे झंडे का उद्घाटन किया और इसके बाद ऑडिटोरियम, सेंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक और सोलर पॉवर सिस्टम का शिलान्यास किया। स्टेडियम में भव्य पंडाल में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में वेदमंत्रों के पाठ के बीच गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी और कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने

समारोह में पांच एन्युमिनाई को किया गया सम्मानित

स्थापना दिवस समारोह में गृहमंत्री ने रुहेलखंड विवि के पांच पुरातन छात्रों को सम्मानित भी किया। इसमें राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस गंगाराम मूलचंदानी, बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी, पोस्ट मास्टर जनरल जितेंद्र गुप्ता, केसर इंटरप्राइजेज के उपाध्यक्ष शरद मिश्रा और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी को सम्मानित किया।

प्रोटोकॉल तोड़कर गृहमंत्री ने किया प्रो. जाहिद हुसैन जैदी का किया सम्मान

बरेली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व कुलपति प्रो. जाहिद हुसैन जैदी को प्रोटोकॉल तोड़कर सम्मानित किया। प्रो. जैदी अस्वस्थ होने के कारण मंच पर पहुंचे पर सही से चल नहीं पा रहे थे। यह देखकर गृहमंत्री मंच के बीच से सीधे सीढ़ियों के पास पहुंचे जहां जाहिद हुसैन जैदी धीरे-धीरे पहुंच रहे थे। वहां पर ही गृहमंत्री ने उनका सम्मान किया। इसके अलावा गृहमंत्री ने पूर्व कुलपति प्रो. एमडी तिवारी को भी मंच पर सम्मानित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें