बिना नोटिस दिए प्रतिष्ठान सील कर रहा निगम
Bareily News - राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को कोर कमेटी की बैठक की। बैठक में जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों के खिलाफ बिना नोटिस कार्रवाई की आलोचना की गई। नई युवा टीम का गठन किया गया, जिसमें मोहित तिवारी को युवा चेयरमैन नियुक्त किया गया। फरवरी में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा।

राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने रविवार को कोर कमेटी की बैठक की। इस दौरान महानगर युवा टीम की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारियों को बगैर नोटिस और बिना पूर्व सूचना के सर्वे करना सही नहीं है। नगर निगम भी बिना नोटिस और सूचना के प्रतिष्ठान सील कर रहा है। इन समस्याओं को लेकर जल्द ही व्यापार मंडल के पदाधिकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि अमूमन व्यापारी को पता ही नहीं चल पाता कि उसके खिलाफ ऑर्डर हो गया है, जबकि इनकम टैक्स में यह प्रावधान है कि यदि छः माह में नोटिस का जवाब नहीं मिला तो वह मैनुअल भेजते हैं।
विशाल मेहरोत्रा ने बताया कि व्यापारियों की हित में नई युवा टीम की घोषणा की गई है। इसमें मोहित तिवारी को युवा चेयरमैन, रोहित भसीन को अध्यक्ष, रजत अग्रवाल को महामंत्री, रजत अग्रवाल को उपाध्यक्ष, अर्पित अग्रवाल और राहुल रस्तोगी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि फरवरी में शपथ ग्रहण का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और मेयर परिषद के अध्यक्ष डॉ उमेश गौतम मुख्य अतिथि होंगे। बैठक में अनिल पाटिल, अमित मिश्रा, प्रखर अग्रवाल, रचित अग्रवाल, सरदार गोलू, सुरेंद्र अग्रवाल, प्रेम साहनी, राजीव अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल, कन्हैया राजपूत आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




