ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशभैया दूज: आज हर रूट पर मिलेंगी बसें

भैया दूज: आज हर रूट पर मिलेंगी बसें

भैया दूज के त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग ने बहनों के लिए बसों का विशेष इंतजाम किया है। ट्रेन का भरोसा नहीं है, मगर रोडवेज आपको हर रूट पर हर 10-15 मिनट में मिलेंगी। सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस...

भैया दूज: आज हर रूट पर मिलेंगी बसें
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 09 Nov 2018 01:35 PM
ऐप पर पढ़ें

भैया दूज के त्योहार को देखते हुए परिवहन विभाग ने बहनों के लिए बसों का विशेष इंतजाम किया है। ट्रेन का भरोसा नहीं है, मगर रोडवेज आपको हर रूट पर हर 10-15 मिनट में मिलेंगी। सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर अतिरिक्त बसों की सेवाएं दी जाएंगी।

परिवहन निगम के मुताबिक,भैया-दूज के त्योहार पर बहनों को हर रूट पर बसों की सेवाएं दी जाएंगी। काफी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। 100 से अधिक बसों की अतिरिक्त सेवा दी जाएगी। चालक-परिचालकों की छुट्टियां रद की गई हैं। जिससे हर रूट पर बस का संचालन हो सके। दिल्ली रूट पर अधिक बसें चलाई जाएंगी।

गुरुवार की रात से ही अतिरिक्त बसें का संचालन शुरु करा दिया गया। पीलीभीत, बदायूं, आंवला, बहेड़ी, नवाबगंज, बीसलपुर, शाहजहांपुर, जलालाबाद, जैतीपुर, फरीदपुर, भुता, शीशगढ़, शेरगढ़ रूटपर भी काफी बसें लगाई गईं। एक विशेष टीम दिल्ली आनंदविहार बस स्टैंड पर भेजी गई, जो वहां बरेली आने वाली बसों को संचालित करवा रहे हैं।

इसी तरह से सेटेलाइट और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर भी कुछ कर्मचारियों की टीमें बनाई गईं। जो एक ही रूट पर 20-25 सवारियां होने पर बस को रवाना कराएंगे। आरएम राजीव चौहान का कहना है, बहनों के लिए हर रूट पर बसों की सेवा मिलेगी। कुछ बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। कुछ अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। चौबीस घंटे बसें का संचालन होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें