13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा
Bareily News - बुंदेलखंड यूनिविर्सिटी झांसी ने इस बार भी परीक्षा की जिम्मेदारी ली है। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। बरेली में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनकी निगरानी सीसीटीवी द्वारा की जा रही है। कुल 5561 अभ्यर्थी परीक्षा में भाग ले रहे हैं।

- बुंदेलखंड यूनिविर्सिटी झांसी को शासन ने इस बार भी दी है परीक्षा की जिम्मेदारी - छह परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय कैंपस, तीन बरेली नगर क्षेत्र में तथा चार केंद्र फरीदपुर क्षेत्र में बनाए गए बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आज दो पालियों में आयोजन हो रहा है।
परीक्षा केंद्रों का विवरण
परीक्षा के लिए बरेली में 13 केंद्र बनाए गए हैं। पहली पाली 9:00 बजे से 12:00 बजे तक शुरू हो गई है। दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से 5:00 बजे तक होगी। इसके लिए भी एंट्री डेढ़ घंटे पहले शुरू हो जाएगी। सभी केंद्रों की ऑडियो रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी के माध्यम से केंद्रीय कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है। कड़ी सुरक्षा व तलाशी के बाद केंद्रों में परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया।
सुरक्षा उपाय और पर्यवेक्षण
उत्तर प्रदेश संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026 के सफल, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए जिला समन्वयक प्रो. यतेन्द्र कुमार, एडीएम सिटी अविनाश त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं नोडल अधिकारी हरीश चन्द तथा विश्वविद्यालय नोडल केन्द्र के नोडल समन्वयक प्रो. एस.के. पाण्डेय भ्रमणशील रहे। परीक्षा के लिए नियुक्त स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधियों एवं पर्यवेक्षक भी लगातार केंद्रों में चक्कर लगाते रहे। बरेली में इस वर्ष कुल 5561 अभ्यर्थी 13 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। इनमें से छह परीक्षा केंद्र महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में, तीन केंद्र बरेली नगर क्षेत्र में तथा चार केंद्र फरीदपुर क्षेत्र में बनाए गए हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


