ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशनिकाह से पहले चली गोली प्रधान प्रत्याशी के मुंह के हो गई पार

निकाह से पहले चली गोली प्रधान प्रत्याशी के मुंह के हो गई पार

निकाह होने से पहले परसोना गांव में लड़की वालों के घर किसी ने हर्ष फॉयरिंग कर दी। गोली प्रधान प्रत्याशी के ठोड़ी में घुसकर गाल से पार निकल गई। गंभीर हालत में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया...

निकाह से पहले चली गोली प्रधान प्रत्याशी के मुंह के हो गई पार
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,बरेलीThu, 23 Jul 2020 08:52 PM
ऐप पर पढ़ें

निकाह होने से पहले परसोना गांव में लड़की वालों के घर किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली प्रधान प्रत्याशी के ठोड़ी में घुसकर गाल से पार निकल गई। गंभीर हालत में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल के रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।

बिथरी चैनपुर के परसोना गांव निवासी नस्तहीन का विवाह मनपुरिया के जफरुद्दीन के बेटे कामिल के साथ हुआ था। नस्तहीन के घर बारात गुरुवार शाम आनी थी। दोपहर में घर में निकाह को लेकर तैयारियां चल रही थी। इस बीच गांव के ही निहाल उद्दीन निकाह में शामिल होने दुल्हन के घर पहुंचे। निहाल प्रधान प्रत्याशी है और आगामी चुनाव की तैयारी कर रहे है। इसके अलावा उनका कारचोबी का कारोबार, पानी का प्लांट है। इसी बीच किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। निहाल उद्दीन की ठोड़ी से फायर लगा और उनका मुंह फट गया। यह देख घर में भगदड़ मच गई। अधिकतर लोग भाग गये। गंभीर हालत में उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस गांव में पहुंची। काफी पूछताछ के बाद भी किसी ने आरोपी का नाम नहीं लिया। पुलिस घायल के रिश्तेदारों को पकड़कर पूछताछ कर रही है।

गोली चलने की बात सुनकर नहीं पहुंचे बाराती : गुरुवार दोपहर में जब हर्ष फॉयरिंग हुई तो मामला लड़के वालों के घर भी गूंज गया। फायरिंग में एक घायल होने की बात सुनकर दहशत फैल गई। बाराती अपने घर चले गये। शाम को दूल्हा व उसके माता पिता निकाह में शामिल हुये। निकाह पढ़ने के बाद बिना देरी किये दुल्हन लेकर चले गये।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े