सांड़ के हमले में दो बच्चे घायल

Mar 02, 2026 02:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - दुनका गांव में खेल रहे बच्चों पर सांड ने हमला कर दिया। सांड के हमले में दो बच्चे घायल हो गए। बकैनिया गांव में रविवार की शाम 6.00 बजे हीराल

सांड़ के हमले में दो बच्चे घायल

दुनका। गांव में खेल रहे बच्चों पर सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में दो बच्चे घायल हो गए। बकैनिया गांव में रविवार शाम करीब छह बजे हीरालाल के घर के बाहर रास्ते में पांच वर्षीय सार्थक पुत्र हीरा लाल और तीन वर्षीय अकुंश वर्मा पुत्र अनोखे लाल खेल रहे थे। इस दौरान सांड़ ने बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे दोनों बच्चे घायल हो गए। बच्चों की चीखें सुनकर घर में चारा काट रहे हीरालाल और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडे फटकार कर सांड़ को खदेड़ा। हीरालाल ने बताया क्षेत्र में सांड़ों का आतंक चरम पर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आए दिन सांड़ किसी न किसी पर हमला कर देते हैं। खेतों में फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। परिजन घायल बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।