सांड ने सभासद के पिता पर किया हमला
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - कई लोगों को कर चुका है घायल फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। नमाज अदा कर घर लौट रहे सभासद के पिता पर

फतेहगंज पश्चिमी, संवाददाता। मोहल्ला अंसारी निवासी सभासद अहसान अंसारी के 70 वर्षीय पिता नूर अहमद शुक्रवार की रात में नमाज अदा कर घर लौट रहे थे। रजा चौक के पास नूर अहमद पर सांड़ ने हमला कर दिया। नूर अहमद घायल हो गए। मोहल्ले वालों ने सांड़ को भगाया।परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पूर्व राजकुमार कश्यप पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। वार्ड 14 के सभासद जाकिर हुसैन को भी सांड़ घायल कर चुका है। राजू कश्यप ने बताया कि सांड़ सात लोगों को घायल कर चुका है।
ये भी पढ़ें:किराना दुकान में आग से पांच लाख का नुकसान
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


