ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकुतुबखाना रोड पर अंडरपास बनाना नहीं आसान

कुतुबखाना रोड पर अंडरपास बनाना नहीं आसान

कुतुबखाना रोड पर अंडरपास का भरोसा लेकर शांत बैठक व्यापारियों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। अंडर पास बनेगा या नहीं यह साफ तभी होगा जब सर्वे करने वाले...

कुतुबखाना रोड पर अंडरपास बनाना नहीं आसान
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 15 Feb 2021 03:14 AM
ऐप पर पढ़ें

कुतुबखाना रोड पर अंडरपास का भरोसा लेकर शांत बैठक व्यापारियों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है। अंडर पास बनेगा या नहीं यह साफ तभी होगा जब सर्वे करने वाले एक्सपर्ट आएंगे। 7 दिन के बाद एक सप्ताह का बढ़ाया गया समय भी बीतने जा रहा है। जानकारों का कहना है कि कोहाड़ापीर रोड पर पुल बने हैं, 30 फीट जमीन के नीचे पानी है या तमाम समस्या अंडरपास निर्माण के लिए रूकावट है।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत कुतुबखाना फ्लाईओवर के लिए 136 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी गई है। कोहाड़ापीर पर नैनीताल रोड से कुतुबखाना चौराहा होते हुए कोतवाली के पास फ्लाईओवर निर्माण की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सेतु निगम ने 1577 मीटर लंबे इस पुल का डिजाईन भी बना लिया। काम धरातल पर नजर आता इससे पहले व्यापारियों ने मोर्चाबंदी कर दी। फ्लाईओवर का विरोध करते हुए व्यापारियों ने अंडरपास निर्माण की मांग कर दी। व्यापारियों की मांग को देखते हुए एक सप्ताह में अंडरपास का सर्वे बाहर के एक्सपर्ट से कराने की बात हुई। जब कोई एक्सपर्ट नहीं आए तो व्यापारियों ने बाजार बंद कर सड़कों पर उतरकर हंगामा कर दिया। उन्होंने फिर समझाया गया और अंडरपास का आश्वासन देकर शांत कर दिया। अब एक सप्ताह के अंदर अंडरपास का सर्वे करने की बात फिर से की गई। तकनीक जानकारों का कहना है कि कोहाड़ापीर रोड पर अंग्रेजों के बने दो पुल हैं, एक आबादी नीचे तो दूसरी ऊपर बसी है। 30 फीट गहराई में पानी यहां होता है। ऐसे में अंडरपास के लिए सड़क की खुदाई करना आसान नहीं है। रिटायर इंजीनियर एमएस खान ने कहा कि अंडरपास को पुरानी घनी आबादी में नहीं बनाया जा सकता। अंडर पास बनेगा तो उस घनी आबादी के भवनों को नुकसान पहुंचाना लाजिमी है। अंडरपास निर्माण में गहराई और चौड़ाई दोनों तरह से खुदाई की जाती है। अंडरपास खुली जगह या फ्लाईओवर के आसपास बन जाते है।

अंडरपास के लिए नहीं बुलाई जा रही सर्वे टीम

व्यापारी सेवा संघ की बैठक हुइ। जिसकी अध्यक्षता करते हुए प्रिंस सोडी ने कहा हमने नक्शा तैयार किया है। व्यापारी लोग ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक करके और सुझाव देंगे। बाजार में लगातार कार, ई रिक्शा चल रहे हैं। अंडरपास का सर्वे कब किया जाएगा, 15 दिन से ज्यादा हो गए बाहर से कंपनी अब तक बुलाई नहीं गई है। इस मौके पर नदीम शमसी, शिव कुमार गर्ग, विभु अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुबूर, मनीष, पंकज, तजेंद्र पाल सिंह, फहीम, रिंकू,गोपाल, रवि अरोड़ा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें