
छेड़छाड़ व मारपीट में सोबती और बेटे समेत चार पर चार्जशीट
Bareily News - बिल्डर चरनपाल सिंह सोबती की मुश्किलें बढ़ गई हैं। न्यू ईयर पर होटल में झगड़े के बाद बारादरी पुलिस ने उनके और उनके बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। एक युवक ने आरोप लगाया कि सोबती ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे और उसके परिवार को धमकाया और मारा।
बिल्डर चरनपाल सिंह सोबती की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। न्यू ईयर पर होटल में बवाल के बाद बारादरी पुलिस ने उसके और बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में भी चार्जशीट लगा दी है। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि दो अक्तूबर 2025 को इज्जतनगर निवासी युवक ने गोल्डन ग्रीन पार्क निवासी चरनपाल सिंह सोबती उर्फ बब्बू, उसके बेटे दिव्यजोत सिंह सोबती और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवक का आरोप था कि एक अक्तूबर को उन्हें फोन करके ग्रीन पार्क स्थित होटल सोबती कांटिनेंटल में बुलाया गया। वह अपने पिता और मां के साथ चरनपाल सिंह सोबती के ऑफिस पहुंचे।
वहां पहुंचते ही आरोपी गालीगलौज करने लगे और विरोध करने पर उन लोगों से मारपीट शुरू कर दी। उनके सिर में चोट आई और उनकी मां के कपड़े फाड़ दिए। धमकी दी कि अगर दोबारा दिखे तो जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी। विवेचना में खुले मैनेजर व डिप्टी मैनेजर के नाम इंस्पेक्टर ने बताया कि विवेचना के दौरान चरनपाल सिंह सोबती और उसके बेटे दिव्यजोत सिंह सोबती के अलावा होटल के मैनेजर मॉडल टाउन निवासी मनु बख्शी व डिप्टी मैनेजर जनकपुरी निवासी जेके खन्ना के नाम सामने आए। उन दोनों को भी मुकदमे में आरोपी बनाकर चारों को नोटिस तामील करा दिए हैं। चार्जशीट दाखिल कर लिए जाएंगे वारंट बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि इस मामले में चरनपाल सिंह सोबती, उसके बेटे दिव्यजोत सिंह सोबती, होटल के मैनेजर मनु बख्शी और डिप्टी मैनेजर जेके खन्ना को आरोपी बनाते हुए चारों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी गई है। अब इसे कोर्ट में दाखिल करके उनके खिलाफ वारंट जारी कराकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




