554 शिक्षकों का शून्य नामांकन के कारण रोका वेतन किया जारी

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - जिले के 554 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के प्रवेश न होने पर बीएसए डॉ. विनीता ने प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। शिक्षकों ने एक सप्ताह का समय मांगा और वेतन जारी करने की मांग की। बीएसए ने एक सप्ताह में नामांकन पूरा करने का आदेश दिया, अन्यथा कार्रवाई की चेतावनी दी।

554 शिक्षकों का शून्य नामांकन के कारण रोका वेतन किया जारी

जिले के 554 परिषदीय विद्यालयों में एक भी बच्चों के प्रवेश न होने पर बीएसए डॉ. विनीता ने ऐसे सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में जिले के तमाम स्कूलों के शिक्षकों की समस्या को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी बीएसए से मिले और एक सप्ताह का समय मांगते हुए वेतन जारी करने का निवेदन किया। जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, मांडलिक मंत्री केसी पटेल के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने बीएसए को ज्ञापन देते हुए वेतन जारी करने की मांग की। बीएसए ने वेतन जारी करते हुए एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि सभी स्कूल जो शू्न्य नामांकन वाले हैं वह बच्चों के प्रवेश एक सप्ताह के अंदर अवश्य कर लें।

अन्यथा ऐसे शिक्षकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। नरेश गंगवार और केसी पटेल ने शून्य नामांकन वाले और अन्य स्कूल के शिक्षकों से अपील की कि कोई भी स्कूल शून्य प्रवेश की स्थिति में न रहे और सभी स्कूल अधिक से अधिक प्रवेश कराए जिससे बेसिक स्कूलों में छात्र संख्या में वृद्धि हो। पुष्प राज गंगवार, सतीश शर्मा समेत अन्य रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।